क्यों लगाते हैं माथे पर चंदन-
ॐ चन्दनस्य महत्पुण्यं पवित्रम पाप नाशनं।
आपद हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा।।
इस मंत्र के अनुसार चंदन धारण करना महान पुण्य दायक होता है चंदन लगाने से मनुष्य के अंदर पवित्रता की वृद्धि होती है और पाप का नाश होता है। चंदन लगाने से आपदाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं, इसके साथ ही चंदन लगाने वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है इसीलिए हमारे हिंदू धर्म में प्रत्येक व्यक्ति को ना केवल देव पूजन अथवा श्रेष्ठ कार्य में बल्कि नित्य चंदन धारण करने को बताया गया है। वैज्ञानिक पहलू के आधार पर चंदन लगाने से मस्तिष्क में शीतलता, तरावत एवं शांति प्राप्त होती है चंदन लगाने से मेधा शक्ति का विकास होता है और मानसिक थकावट नहीं होती। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को मस्तिष्क पर चंदन अवश्य लगाना चाहिए।